Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas नयनतारा की अगली फिल्‍म का निर्माण करेंगे वासु भगनानी

नयनतारा की अगली फिल्‍म का निर्माण करेंगे वासु भगनानी

0
207

हैदराबाद। फिल्‍म निर्माता वासु भगवानी के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्‍म्‍स लिमिटेड, जो अच्‍छी हिन्‍दी फिल्‍में देने के लिए जाना जाता है, ने अब क्षेत्रीय सिने जगत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

जी हां, भगनानी की फिल्‍म निर्माता कंपनी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की अगली फिल्‍म कोलैयुतिर कालम का निर्माण करने जा रहा रही है। इसके अलावा भगनानी की फिल्‍म निर्माता कंपनी प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर पंजाबी फिल्‍म सर्वान्‍न का निर्माण करने जा रही है।

kolaiyuthir-kaalam

नयनतारा की नई फिल्‍म का पोस्‍टर हाल में जारी किया गया है। इस पोस्‍टर में नयनतारा काफी घबराईं हुईं हैं और उनके मुंह को किसी ने हाथ रखकर बंद कर रखा है।

फिल्‍म निर्माता क्षेत्रीय सिने जगत में कदम रखने को लेकर पूरी तरह सकारात्‍मक हैं। फिल्‍म कंपनी को फिल्‍म की पटकथाओं का काफी विश्‍वास है। वासु भगनानी तमिल फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍सुक हैं।