Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas समय से पहले रिलीज हुआ विजय की 60वीं फिल्‍म का पोस्‍टर

समय से पहले रिलीज हुआ विजय की 60वीं फिल्‍म का पोस्‍टर

0
560

चैन्‍ने। तमिल सुपर स्‍टार विजय की 60वीं फिल्‍म भैरवा का पोस्‍टर रिलीज हो चुका है। हालांकि, इस पोस्‍टर को आज रात बारह बजे के आस पास रिलीज किया जाना था। पोस्‍टर लीक होने के कारण इसको पहले रिलीज किया गया है।

थेरी अभिनेता विजय के फैन इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही विजय की नई फिल्‍म भैरवा का पोस्‍टर रिलीज हुआ। विजय के फैन्‍स ने स्‍थानीय प्रिंटरों के पास पोस्‍टर बड़े बड़े बैनर छपाने शुरू कर दिए।

Bhairava 001

इस फिल्‍म में विजय की को-स्‍टार कीर्ति सुरेश हैं। इसके अलावा फिल्‍म में अर्पणा विनोद, जगपति बाबू और सतीश नजर आएंगे। फिल्‍म का निर्देशन भारतन करने वाले हैं जबकि फिल्‍म का निर्माण बी भारती विजया प्रोडक्‍शन बैनर तले करेंगे।

यदि सूत्रों की मानें तो विजय की 60वीं फिल्‍म के लिए दस निर्देशकों ने विजय को संपर्क किया था। मगर, विजय ने भारतन के साथ काम करने की सोची। इस फिल्‍म का निर्माण करने जा रहा प्रोडक्‍शन हाउस अजीत कुमार की वीरम का भी निर्माण कर रहा है।