Sunday, March 22, 2026
Home Latest News विश्‍वरूपम 2 का फर्स्‍ट लुक रिलीज, रिलीज डेट पर सस्‍पेंस कायम

विश्‍वरूपम 2 का फर्स्‍ट लुक रिलीज, रिलीज डेट पर सस्‍पेंस कायम

0
300

चैन्‍ने। फिल्‍मकार और अभिनेता कमल हासन अभिनीत फिल्‍म विश्‍वरूपम के सीक्‍वल का फर्स्‍ट लुक रिलीज हो चुका है। हालांकि, फिल्‍म विश्‍वरूपम 2 को रिलीज करने की तारीख घोषित नहीं की गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कमल हासन ने अपने ट्विटर खाते से घोषणा की थी कि उनका बैनर राजकमल फिल्‍मस इंटरनेशनल विश्‍वरूपम 2 को 2017 में रिलीज करने की जिम्‍मेदारी लेता है।

मंगलवार को कलम हासन ने विश्‍वरूपम 2 का पोस्‍टर रिलीज करते हुए लिखा, ‘मेरे देश और इसके लोगों के प्रेम सहित’। इस पोस्‍टर में कमल हासन के चेहरे पर पट्टियां लगी हुई हैं और तिरंगा उनकी छाती से होकर गुजर रहा है।

फिल्‍म का निर्देशन कमल हासन करेंगे। हालांकि, आपको बता दें कि 2013 में रिलीज हुई विश्‍वरूपम को रिलीज के वक्‍त काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था। फिल्‍म विश्‍वरूपम 2 को तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज किया जाएगा।