Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अजित कुमार की अगली फिल्‍म में विलेन बनेंगे विवेक ओबेरॉय

अजित कुमार की अगली फिल्‍म में विलेन बनेंगे विवेक ओबेरॉय

0
206

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय तमिल सुपर स्‍टार अजित कुमार की अगली अनाम फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अजित कुमार की इस फिल्‍म का निर्देशन सिवा करने जा रहे हैं।

सिवा निर्देशित अजित कुमार की इस फिल्‍म में काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन भी नजर आएंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रक्‍त चरित्रा अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस फिल्‍म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

vivek anand oberai rai movie

हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अगले दो दिन के अंदर विवेक ओबेरॉय के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह फिल्‍म अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज होगी। यह अजित कुमार की 57वीं फिल्‍म है, इसको थाला 57 के नाम से भी जाना जाता है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।