Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ममूटी के साथ रोमांस करेंगी हुमा कुरैशी

ममूटी के साथ रोमांस करेंगी हुमा कुरैशी

0
206

‘गैंगस ऑफ वासेपुर’ अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने मलयालम सिनेमा की तरफ रुख कर लिया है। उनकी पहली फिल्‍म मलयालम सुपर स्‍टार ममूटी के साथ आएगी।

‘व्‍हाइट’ नामक मलयालमी फिल्‍म का पहला पोस्‍टर इरोज कंपनी की तरफ से रिलीज किया गया। फिल्‍म को लेकर हुमा कुरैशी काफी उत्‍सुक हैं। इस फिल्‍म में ममूटी एक बिलियनेयर की भूमिका में हैं तो हुमा कुरैशी 25 वर्षीय युवती की भूमिका में नजर आएंगी।

इस फिल्‍म के साथ हुमा कुरैशी मलयालम सिनेमा में प्रवेश करेंगी। फिल्‍म का निर्देशन उदय अनंतन कर रहे हैं। यह रोमांस ड्रामा फिल्‍म है। दो अनजान लंडन शहर में मिलते हैं और एक दूसरे के प्‍यार में पड़ जाते हैं। लंडन के अलावा यूरोप के अन्‍य हिस्‍सों में हुई है।