Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas शादी और अफेयर को लेकर अभिनेता नागा चैतन्‍य ने तोड़ी चुप्‍पी

शादी और अफेयर को लेकर अभिनेता नागा चैतन्‍य ने तोड़ी चुप्‍पी

0
998

चेन्नई। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने अफेयर और शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वे अगले साल वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

नागा चैतन्य ने आईएएनएस से कहा, ‘शादी अगले साल होगी। शादी की तारीख पक्की होने के साथ पिताजी इसकी घोषणा करेंगे।’

naga-chaitanya-akkineni

जब नागा चैतन्‍य से अभिनेत्री सामंथा प्रभु के साथ कथित प्रेम संबंध के बारे में सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा कि यह सिर्फ अवफाह है, हम दोनों में ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि, सामंथा और चैतन्‍य की बढ़ती करीबियां अफवाहों को बल दे रही हैं।

चैतन्य वर्तमान में तेलुगू फिल्म ‘सहासेम स्वासागा सागिपो’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। और जल्‍द ही नागा चैतन्‍य की ‘प्रेमम’ रिलीज होने जा रहा है, जो मलयालम फिल्म की रीमेक है।

इसके अलावा, चैतन्‍य ने निर्देशक कल्याण कृष्णा के साथ फिल्‍म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्‍द शुरू होगी। -आईएएनएस