Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News संस्कारी बहू अक्षरा ने ​शेयर किए हॉट फोटोज, देखकर रह जाएंगे दंग!

संस्कारी बहू अक्षरा ने ​शेयर किए हॉट फोटोज, देखकर रह जाएंगे दंग!

0
764

मुम्बई। टेलीविजन जगत में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अदाकाराओं में शुमार ये रिश्ता क्या कहलाता है फेमस हीना खान इनदिनों काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

छोटे पर्दे पर कई वर्षों तक संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका अदा करने वाली हीना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोआ टूर के फोटो शेयर किए हैं।

गोवा में एक इवेंट के लिए गयी हीना खान काफी स्टाइलिश और मॉर्डन लुक में नजर आईं। इसके अलावा हीना खान ने अपने प्रशंसकों को अपना हॉट अवतार दिखाने के लिए स्वीमिंग पूल में शूट किए गए कुछ हॉट फोटो भी शेयर किए हैं।

बता दें कि रॉकी जयसवाल के साथ रोमांटिक लाइफ का मजा ले रहीं हीना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2016 में गुडबॉय कहा। इसके बाद अभिनेत्री हीना खान फीयर फैक्टर : ख़तरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस 11 में नजर आईं।