Sunday, April 12, 2026
Home Latest News Viu की अगली सीरीज में अमोल पराशर और अहाना कुमरा की जोड़ी

Viu की अगली सीरीज में अमोल पराशर और अहाना कुमरा की जोड़ी

0
271

मुम्बई। इंटरनेट की दुनिया में अहम स्थान बना चुके प्रीमियर वीडियो प्रदाता Viu ने अपनी अगली सीरीज की घोषणा कर दी है। यह सीरीज दो अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमेगी, जो नियति के कारण एक दूसरे से मिलते हैं, और साथ रहने को मजबूर होते हैं।

इस सीरीज में डिजिटल दुनिया के दो बड़े नाम अमोल पराशर और अहाना कुमरा लीड भूमिका में नजर आएंगे।

सूत्रों का कहना है कि लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में दमदार अभिनय कर चुकीं अहाना कुमरा इस सीरीज के लिए एकदम सही च्वॉइस हैं। और यह बताने की जरूरत नहीं है कि इंटरनेट दुनिया के उभरता सितारा अमोल पराशर अपने प्रशंसनीय अभिनय कौशल के दम पर दर्शकों को आकर्षित में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

इस बारे में अमोल पराशर कहते हैं, ‘मैं इस सीरीज में अहाना कुमरा के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं उसको जानता हूं और उसके काम को पसंद करता हूं। मैं टीम के साथ हांगकांग में शूटिंग के साथ मौज मस्ती करने का इंतजार कर रहा हूं।’

इस सीरीज की शूटिंग अगले हफ्ते हांगकांग में शुरू होने जा रही है। मुख्य कलाकारों के साथ साथ सीरीज से जुड़े अन्य लोग भी शूटिंग को लेकर काफी खुश और रोमांचित हैं।