Thursday, March 26, 2026
Home Latest News इस्‍तांबुल में ‘भाबीजी…’ फेम सौम्‍या टंडन के साथ हुई छीना-झपटी

इस्‍तांबुल में ‘भाबीजी…’ फेम सौम्‍या टंडन के साथ हुई छीना-झपटी

0
404

मुम्‍बई। जी हां, एंडटीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं की खूबसूरत अदाकारा सौम्‍या टंडन के साथ इस्‍तांबुल में छीना-झपटी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि हाल ही में सौम्‍या टंडन तुर्की में छुट्टियों का आनंद लेने पहुंची थीं।

मुम्‍बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार सौम्‍या टंडन ने शहर की खूबसूरती देखने के लिए इस्‍तांबुल में एक टैक्‍सी किराये पर ली। अचानक, ड्राइवर ने नमाज का वक्‍त हो गया कहते हुए अभिनेत्री पर चिल्‍लाना शुरू कर दिया और टैक्‍सी को बीच रास्‍ते रोककर भाड़ा मांगना शुरू कर दिया।

Ex अंगूरी भाबी शिल्‍पा शिंदे पर लगा प्रतिबंध, टीवी पर दिखना मुश्‍किल

अभिनेत्री के अनुसार, जब वह ड्राइवर को पैसे देने लगी तो उसने गलत मुद्रा कहकर पैसे लेने से इंकार कर दिया जबकि तुर्की में यूरो और लीरा दोनों ही चलन में हैं। इसके बाद जैसे ही अभिनेत्री ने यूरो देने के लिए अपना पर्स खोला, तो ड्राइवर ने सीधे उसके पर्स में हाथ मारा और यूरो लेकर निकल लिया।

इसके बाद जब अभिनेत्री सौम्‍या टंडन ने अपना पर्स देखा तो पाया कि ड्राइवर उसके पर्स से 1000 यूरो मारकर ले गया। इसके बाद सौम्‍या टंडन ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई।