Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News बॉबी डार्लिंग का वैवाहिक जीवन ख़तरे में… घर लौटी तो पति मार...

बॉबी डार्लिंग का वैवाहिक जीवन ख़तरे में… घर लौटी तो पति मार देगा!

0
264

मुम्बई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी और अभिनेत्री बॉबी डार्लिंग का वैवाहिक जीवन ख़तरे में पड़ चुका है।

लिंग परिवर्तन कर पाखी शर्मा बन भोपाल के बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी करने वाली बॉबी डार्लिंग ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवायी है। और साथ ही अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि टेलीविजन और फिल्म जगत के मशहूर चेहरे बॉबी डार्लिंग ने नवंबर 2015 को सेक्स चेंज ऑपरेशन कराया था और उसके बाद फरवरी 2016 में भोपाल के रहने वाले कारोबारी रमणीक शर्मा से शादी की थी।

जानकारी के अनुसार बॉबी डार्लिंग भोपाल से भागकर दिल्ली आ चुकी हैं और बॉबी डार्लिंग ने अपने पति रमणीक शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है। इस मामले में रमणीक शर्मा से दिल्ली पुलिस 12 सितंबर 2017 को सवाल जवाब करेगी।

मीडिया से बात करते हुए बॉबी डार्लिंग ने कहा, ‘मैं रमणीक शर्मा से तलाक चाहती हूं। यदि मैं आप उसके पास गई, तो वह मुझे मौत के घाट उतार सकता है। मैं उसके साथ सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं। मैं उस पर अब भरोसा नहीं कर सकती, वो मुझे मारकर उसको कुदरती मौत साबित कर सकता है।’

बॉबी डार्लिंग के मुताबिक रमणीक शर्मा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसकी जासूसी करता है और उसके चरित्र पर संदेह भी करता है।

उधर, रमणीक शर्मा ने कहा, ‘बॉबी डार्लिंग का फिल्मी कैरियर डल पर पड़ चुका है। वह केवल लाइमलाइट में आने के लिए ऐसी हरकतें कर रही है।’