Monday, March 23, 2026
Home Latest News सलमान खान का फिल्मी भांजा नमन जैन निभाएगा बाबा रामदेव की बाल...

सलमान खान का फिल्मी भांजा नमन जैन निभाएगा बाबा रामदेव की बाल भूमिका

0
810

मुम्बई। फिल्म जय हो में सलमान खान के शरारती भांजे की भूमिका निभाने वाले बाल कलाकार नमन जैन छोटे पर्दे पर बाबा रामदेव के बचपन का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक अजय देवगन और अभिनव शुक्ला मिलकर बाबा रामदेव के जीवन पर एक टेलीविजन धारावाहिक का निर्माण करने जा रहे हैं।

स्वामी रामदेव एक संघर्ष नामक धारावाहिक के लिए नमन जैन को साइन किया गया है, जो इससे पहले फिल्म जय हो में कबीर, वक्रतुंड महाकाय में अल्ताफ और चिल्लर पार्टी में जांघिया का किरदार निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि नमन जैन फिल्म चिल्लर पार्टी में बेहतरीन अभिनय करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं, जो सलमान खान द्वारा निर्मित की गई थी।

सीरियल निर्माता और अभिनेता अजय देवगन ने जारी बयान में कहा, ‘मुझे इस टेलीविजन शो से काफी उम्मीद है। इस शो में लीड भूमिका निभाने वाले नमन जैन के अभिनय पर पूरा भरोसा है क्योंकि मैं पहले भी नमन का अभिनय को देख चुका हूं। सच में, उनको बाबा रामदेव के बचपन का किरदार करते हुए देखना काफी रोमांच भरा अनुभव होगा।’

बाल कलाकार नमन जैन के अलावा धारावाहिक में नरेंद्र झा और तेज सप्रू भी अहम किरदार निभाने जा रहे हैं।