Thursday, April 2, 2026
Home Latest News दिल के दर्द ने जगा दिया अभिनेता संजीव श्रीवास्‍तव के भीतर का...

दिल के दर्द ने जगा दिया अभिनेता संजीव श्रीवास्‍तव के भीतर का सोया गीतकार

0
270

क्राइम पेट्रोल अभिनेता संजीव श्रीवास्‍तव ने गीतकार के तौर पर नयी पारी का शुभारंभ कर दिया है। हालांकि, संजीव श्रीवास्‍तव का गीत लिखने का शौक काफी पुराना है।

इस बारे में बात करते हुए अभिनेता संजीव श्रीवास्‍तव कहते हैं, ‘मुझे गीत लिखने का चसका मशहूर गीतकार फैज अनवर के लिखे गाने दिल है कि मानता नहीं से लगा। इस गीत की लोकप्रियता के कारण फैज अनवर हमारे इलाके में काफी मशहूर हो गए थे। मुझे लगा कि मुझे भी कुछ ऐसा करना चाह‍िए।’

आगे बात करते हुए श्रीवास्‍तव कहते हैं, ‘मैंने पढ़ाई के साथ साथ गीत लिखने शुरू किए और कई दफा आगे बढ़ने के प्रयास भी किए। गीत लिखने के चक्‍कर में बारहवीं कक्षा में दो बार रह गए। कैमिस्‍ट्री फीजिक्‍स की पढ़ाई करने की बजाय गाना लिखा करते थे। इसके बाद रोजी रोटी के जुगाड़ में दिल्‍ली आए।’

9 साल से अभिनय की दुनिया में सक्रिय संजीव श्रीवास्‍तव अपने पुराने शौक के दोबारा जगने के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘कुछ दोस्‍त संगीत जगत से जुड़े हुए हैं। एक दिन यूं ही बैठे बैठे उनको चार लाइनें लिखकर दीं। उन्‍होंने कंपोज किया और उनको काफी पसंद आया। मैंने उनको बताया कि मुझे लिखने का शौक पहले से है। इसके बाद कुछ और गीत लिखे, जो उनको काफी पसंद आए। असल में, उन दिनों दिल गमगीन था, क्‍योंकि एक रिश्‍ता टूटा था, कोई अपना अचानक दूर हुआ था। इसी दर्द दिल ने पुराना शौक जगा दिया।’