Sunday, March 22, 2026
Home Latest News वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी

वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी

0
664

मुम्बई। टेलीविजन और फिल्म अभिनेता गौतम रोडे और अभिनेत्री पंखुरी अवस्थी वैवाहिक जीवन शुरू करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी ने शादी के लिए अलवर शहर को चुना है। शादी की तैयारियां पिछले दो दिन से चल रही हैं। 4 फरवरी 2018 की रात को मेहंदी लगाने की रस्म के साथ साथ रस्में पूरी की गई। यहां के तिजारा फोर्ट पैलेस में 5 फरवरी 2018 को दोनों वैवाहिक जीवन का शुभारंभ करेंगे।

अभिनय की दुनिया के दोनों सितारे अपने नये सफर को लेकर कितने उत्साहित हैं, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया खातों पर होने वाले लगातार अपडेट से लगाया जा सकता है।

बता दें कि शादी की तैयारियों और रस्मों संबंधित तस्वीरों को गौतम रोडे और उनके परिचित निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल गौतम और पंखुरी ने सगाई की थी। 40 वर्षीय अभिनेता गौतम की 27 वर्षीय पंखुरी के साथ पहली मुलाकात धारावाहिक सूर्यपुत्र कर्ण के सेट पर हुई थी।

धारावाहिक में पंखुरी अवस्थी ने द्रोपदी का किरदार निभाया था। इसके अलावा, हाल ही में अभिनेत्री पंखुरी अवस्थी क्या कसूर है अमला का? में लीड भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं।