Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News पुरी रथयात्रा के दौरान छींटाकशी का शिकार हुई टीवी अभिनेत्री माहिका शर्मा

पुरी रथयात्रा के दौरान छींटाकशी का शिकार हुई टीवी अभिनेत्री माहिका शर्मा

0
303

मुम्बई। हाल ही में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की ओर से आयोजित रथ यात्रा में शिरकत करने पहुंची टेलीविजन अभिनेत्री माहिका शर्मा को अच्छा अनुभव नहीं हुआ। दरअसल, अभिनेत्री का कहना है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनको लेकर अभद्र प्रतिक्रिताएं की।

एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत करते हुए अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कहा, ‘मैं अपने दोस्त के साथ रथ यात्रा में शिरकत करने पहुंची। हम लगभग भीड़ में 20 मिनट तक चले। इस दौरान कुछ लोगों ने मुझे पहचान लिया, जो दिल्ली से मालूम पड़ते थे। उन्होंने मुझ पर तरह तरह के कॉमेंट पास करने शुरू कर दिए।’

अभिनेत्री माहिका शर्मा के अनुसार युवक कह रहे थे कि इसको मंदिर में नहीं बल्कि बार में जाना चाहिए। पॉर्न फिल्म स्टारों के साथ काम करती है और अफरीदी को पसंद करती है। छींटाकशी करने वाले युवकों की उम्र 18 से 23 के बीच थी।

माहिका शर्मा ने स्पॉटबायई से बात करते हुए कहा, ‘मैंने मौके पर ही युवकों को पलटकर जवाब देने बेहतर नहीं समझा, क्योंकि लोग सोचेंगे कि मैंने उनके साथ विवाद केवल ​सस्ती लोकप्रियता के लिए किया है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि यह केवल चेतावनी हैं, अगली बार मिले तो ऐसा पाठ पढ़ाउंगी कि जिंदगी भर याद रहेगा।’