Monday, March 23, 2026
Home Latest News पुरानी टीम के साथ द कपिल शर्मा शो पर लौटेंगे कपिल शर्मा?

पुरानी टीम के साथ द कपिल शर्मा शो पर लौटेंगे कपिल शर्मा?

0
225

मुम्बई। जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि सोनी टेलीविजन और कपिल शर्मा ने आपसी सह​मति के साथ द कपिल शर्मा शो को अस्थायी तौर पर आॅफ एयर किया है।

द कपिल शर्मा शो के प्रशंसकों के लिए दिलचस्प ख़बर यह है कि कपिल शर्मा जल्द ही अपनी पुरानी टीम के साथ छोटे पर्दे पर लौट सकते हैं।

जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा अपनी ख़राब तबीयत के कारण निरंतर शो की शूटिंग कैंसिल कर रहे थे, जिसके कारण उनकी छवि ख़राब हो रही थी। ऐसे में कपिल शर्मा ने अपनी हेल्थ को पहले रखते हुए द कपिल शर्मा शो पर ब्रेक लगा दी।

डीएनए में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा ने कहा, ‘यह शो जितना मेरा है, उतना उनका भी है। आपको अपने घर में आने के लिए किसी दूसरे से आज्ञा लेने की जरूरत नहीं होती।’ दरअसल, कपिल शर्मा से सुनील ग्रोवर और अली असगर की वापसी को लेकर सवाल किया गया था।

बता दें कि कपिल शर्मा बैंगलुरू में आर्यवेद​ चिकित्सा ले रहे हैं और नकारात्मक वातावरण से दूर शांति महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा जल्द ही अपनी अगली फिल्म फिरंगी का प्रचार प्रसार शुरू करेंगे, जो 10 नवंबर 2017 को रिलीज होने जा रही है।