Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News जेनिफर विंगेट की डेब्यु फिल्म फिर से Netflix पर रिलीज, यहां देखें...

जेनिफर विंगेट की डेब्यु फिल्म फिर से Netflix पर रिलीज, यहां देखें ट्रेलर

0
336

मुम्बई। टीवी सीरियल बेहद के बाद बेपनाह की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और उनके प्रशंसकों के लिए मंगलवार की सुबह काफी खुशनुमा रही क्योंकि लंबे समय से अटकी फिल्म फिर से, जो अभिनेत्री की डेब्यु फिल्म है, को Netflix पर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म फिर से में जेनिफर विंगेट फिल्म निर्देशक कुणाल कोहली के साथ लीड भूमिका में हैं। कॉपीराइट से जुड़े मामलों के कारण फिल्म फिर से भारतीय सिनेमा घरों में पहुंच न सकी।

इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली और अजय भुआं ने किया था। फिल्म की कहानी ऐसे दो लोगों के इर्दगिर्द घूमती है, जिनके दिल टूटे हुए हैं और दूसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं और अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो जाते हैं।

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैं एक अच्छी ख़बर के साथ उठ रही हूं। अप्रत्याशित समय पर चौंकाने वाली ख़बर है। रोमांचित और​ चिंतित हूं कि फिल्म फिर से Netflix पर रिलीज हो चुकी है।’

गौरतलब है कि इनदिनों अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपने नये धारावाहिक बेपनाह की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस महीने के शुरू में धारावाहिक बेपनाह के सेट पर आग लगने की घटना घटित हो चुकी है।