Monday, March 23, 2026
Home Latest News इसी महीने ऑन एयर होगा जेनिफर विंगेट का बेपनाह, लेगा इस धारावाहिक...

इसी महीने ऑन एयर होगा जेनिफर विंगेट का बेपनाह, लेगा इस धारावाहिक की जगह

0
403

मुम्बई। ख़बर है कि मनोरंजन चैनल कलर्स अपने बहुप्रतीक्षित धारावाहिक बेपनाह को इसी महीने ऑन एयर करने जा रहा है।

हालांकि, पहले इस धारावाहिक को जनवरी अंत में ऑन एयर करने की योजना थी। लेकिन, शूटिंग सेट पर हुए आगजनी हादसे के बाद योजना स्थगित की गई।

ख़बर अनुसार बेपनाह 19 मार्च 2018 को रात्रि 9 बजे पौराणिक धारावाहिक शनि की जगह प्रसारित होगा जबकि विदेशी समय अभी तय नहीं हुआ।

इस धारावाहिक में जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा आज़मी लीड भूमिका में हैं। इससे पहले अभिनेत्री जेनिफर विंगेट कुशाल टंडन के साथ धारावाहिक बेहद में नकारात्मक भूमिका में नजर आईं थीं।