Saturday, March 28, 2026
Home Latest News 10 का दम दिखाने आएंगे सलमान खान, कपिल शर्मा की छुट्टी!

10 का दम दिखाने आएंगे सलमान खान, कपिल शर्मा की छुट्टी!

0
285

मुम्‍बई। जी हां, ख़बर है कि सलमान खान 10 का दम से सोनी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं, जो लंबे समय से कलर्स टीवी के शो बिग बॉस का चेहरा बने हुए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनी टीवी अपने लोकप्रिय टीवी शो 10 का दम को फिर से वापस लाने के लिए पिछले दो सालों से जद्दोजहद कर रहा है। लेकिन, इस साल सोनी टीवी किसी भी हालत में 10 का दम को ऑन एयर करेगा।

इस शो में सलमान खान नजर आएंगे, जो पहले दो सीजन को प्रस्‍तुत कर चुके हैं। इस शो ने सोनी टीवी की लोकप्रियता को बढ़ाया था।

कहा जा रहा है कि दस का दम से सलमान खान कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो की छुट्टी करेंगे। लेकिन, सोनी टीवी के उच्‍च पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं होगा क्‍योंकि 10 का दम की अभी तक तारीख फाइनल नहीं की गई।

गौर तलब है कि सलमान खान इन दिनों म्‍यूजिकल शो दबंग टूर और यशराज बैनर की फिल्‍म टाइगर जिंदा है की शूटिंग पूरी करने में व्‍यस्‍त हैं और अगले महीने से सलमान खान ट्यूबलाइट के प्रचार में जुट जाएंगे, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी।