Tuesday, April 7, 2026
Home Latest News करण मेहरा के घर आया नन्‍हा मेहमान, कुछ ऐसे हुए दर्शन

करण मेहरा के घर आया नन्‍हा मेहमान, कुछ ऐसे हुए दर्शन

0
224

मुम्‍बई। स्‍टार प्‍लस के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक की भूमिका निभाकर हरदिल अजीज बन चुके अभिनेता करण मेहरा के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दी है।

जी हां, बिग बॉस 10 प्रतियोगी करण मेहरा के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद टीवी स्‍टार करण मेहरा ने अपने सोशल मीडिया खाते पर दी है।

ये रिश्‍ता को लेकर सामने आया करण मेहरा का बड़ा बयान

अभिनेता करण मेहरा ने अपने नवजात बेटे के नन्हें पैरों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत छोटे से पांव हमारे दिल पर बड़े निशान बनाते हैं। यह ऐसा कुछ है जो शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। हम अपने बेटे के साथ नयी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।’

बता दें कि मातृ दिवस के मौके पर टीवी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी गर्भवती पत्‍नी नीशा की तस्‍वीर शेयर की थी, उसके बाद से करण मेहरा के प्रशंसक खुशख़बरी सुनने के लिए बेकरार थे। जैसे ही करण मेहरा ने बच्‍चे के पांव की तस्‍वीर शेयर की, वैसे ही प्रशंसकों ने इसको शेयर करना शुरू कर दिया।