Friday, March 27, 2026
Home Latest News सावधान! जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे अभिनेता करन पटेल

सावधान! जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे अभिनेता करन पटेल

0
258

मुम्बई। पिछले कुछ दिनों से ये हैं मोहब्बतें अभिनेता करन पटेल एक वीडियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में नया अपडेट यह है कि अभिनेता करन पटेल जालसाज व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।

एक समाचार पत्र से बात करते हुए करन पटेल ने कहा कि उनसे गलती होगी कि उन्होंने इस व्यक्ति का अतीत जाने बिना ही नवोदित कलाकारों को उत्साहित करने के लिए ऐसी स्पीच वीडियो शूट कर दी।

ये हैं मोहब्बतें अभिनेता ने अपने समकालीन कलाकारों से सचेत रहने की अपील की है। अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही इस झूठे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जालसाज व्यक्ति कथित तौर पर अभिनेता का वीडियो और नाम इस्तेमाल करके लड़कियों को ठगे का यत्न कर रहा है।

कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति अभिनेता करन पटेल से निजी मुलाकात करवाने के लिए लड़कियों से पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है और साथ ही उनकी अश्लील तस्वीरें मांग रहा है।