Thursday, March 26, 2026
Home Latest News #MeToo : इंडियन आयडल 11 से अनु मलिक की छुट्टी, हिमेश रेश्मिया...

#MeToo : इंडियन आयडल 11 से अनु मलिक की छुट्टी, हिमेश रेश्मिया की हुई एंट्री

0
431

MeToo आरोपों में घिरे गायक और संगीतकार अनु मलिक इंडियन आयडल 11 से अलग हो रहे हैं। अनु मलिक की जगह हिमेश रेश्मिया नजर आएंगे।

गौरतलब है कि हिमेश रेश्‍मिया इससे पहले सोनी टीवी के अन्‍य रियलिटी शो सुपरस्‍टार सिंगर में नजर आ चुके हैं। अब इंडियन आयडल 11 में हिमेश रेश्‍मिया, नेहा कक्‍कड़ और विशाल डडलानी के साथ जज पैनल में शामिल होंगे।

हिमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं सुपरस्‍टार सिंगर का हिस्‍सा रहा हूं और मैं इंडियन आयडल 11 का हिस्‍सा बनने में रोमांचित हूं क्‍योंकि इंडियन आयडल केवल भारत का सबसे अधिक लंबा सिंगिंग रियलिटी शो ही नहीं बल्कि एक आइकोनिक रियलिटी शो है। यहां आने से मेरी जवाबदारी कई गुना बढ़ जाती है।’

https://www.facebook.com/HimeshReshammiyaOnline/videos/287392605481807/

बता दें कि अनु मलिक पर अक्‍टूबर महीने में नेहा भसीन, मोना महापात्रा और श्‍वेता पंडित ने मी टू कैंपेन के दौरान शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे।