Thursday, March 26, 2026
Home Latest News ​कपिल शर्मा के अगले कॉमेडी शो में दिखेंगी अभिनेत्री नेहा पेंडसे

​कपिल शर्मा के अगले कॉमेडी शो में दिखेंगी अभिनेत्री नेहा पेंडसे

0
264

मुम्बई। हाल ही में सोशल मीडिया पर पोल डांस वीडियो शेयर कर धूम मचाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री नेहा पेंडसे की छोटे पर्दे पर दूसरी पारी में सब कुछ बेहतर होता नजर आ रहा है।

ख़बर है कि नेहा पेंडसे जल्द ही शुरू होने वाले कपिल शर्मा के नये कॉमेडी शो फैमिली टाइम ​विद कपिल में नजर आएंगी।

नेहा पेंडसे महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, कॉमेडी जोन में कदम रखना नेहा पेंडसे के लिए किसी बड़ चुनौती को स्वीकार करने से कम नहीं है।

कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर नेहा पेंडसे काफी उत्सुक हैं। इस कॉमेडी शो में कपिल शर्मा और नेहा पेंडसे के अलावा कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर भी नजर आएंगे।

गौरतलब है कि नेहा पेंडसे इससे पहले कॉमेडी दंगल नामक कॉमेडी शो में नजर आई थीं और मे आई कम इन मैडम ? से लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी।