Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News इक्यावन सीरियल में आएगा रोचक मोड़, शिव अवतार में नजर आएंगी प्राची

इक्यावन सीरियल में आएगा रोचक मोड़, शिव अवतार में नजर आएंगी प्राची

0
506

मुम्बई। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिकों में शुमार धारावाहिक इक्यावन में रोचक मोड़ आने वाला है। धारावाहिक की मुख्य अभिनेत्री प्राची तेहलान को शिव अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए।

सुशील की जिंदगी में चल रही खींचतान के बारे में बात करते हुए प्राची तेहलान ने कहा, ‘सत्या के बुरे बर्ताव से परेशान सुशील अपने मायके जाने के लिए सुसराल से निकल जाती है। रास्ते में पड़ते धोबीघाट पर सुशील की निगाह सत्या पर पड़ती है। सत्या, जो सुशील की मौजूदगी से अनजान है, सुशील के प्रति अपने दिल की सच्ची भावनाएं प्रकट कर रहा है। सुशील सत्या के दिल में अपने प्रति प्यार देखकर भावविभोर हो जाती है।इसके बाद सुशील फिर से ससुराल लौटने का मन बनाती है क्योंकि शिव रात्रि का समय है, इसलिए सुशील भगवान शिव के रूप में घर में प्रवेश करती है।’

प्राची ने आगे बताया, ‘सुशील मजबूत मानसिकता के साथ घर में कदम रखती है। और लीला को खुलेआम चुनौती देती है। सुशील लीला से बदला लेने की ठानती है। सुशील को अब इस बात से अधिक फर्क नहीं पड़ता कि सत्या उसे प्रेम करता है या नहीं।’

क्या प्राची तेहलान का नया रूप देखने के लिए उत्सुक हैं? हम तो बिलकुल हैं, क्योंकि सौंदर्य और प्रतिभा संपन्न अभिनेत्री प्राची तेहलान के अभिनय की अलग अलग छटा बिखरते हुए देखने का आनंद कुछ और ही है।