Sunday, March 29, 2026
Home Latest News सलमान खान दिखाएंगे 10 का दम, पर अगले साल!

सलमान खान दिखाएंगे 10 का दम, पर अगले साल!

0
214

मुम्‍बई। हाल ही ख़बर थी कि दबंग अभिनेता सलमान खान टीवी शो 10 का दम के तीसरे संस्‍करण के साथ वापसी करने जा रहे हैं और यह टीवी शो द कपिल शर्मा शो की जगह लेगा। लेकिन, अब ख़बर है कि सलमान खान का टीवी शो 10 का दम अगले साल प्रसारित होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीवी शो निर्माता 10 का दम को इसी साल प्रसारित करना चाहते थे। सलमान खान भी इसके लिए राजी थे। मगर, अभिनेता सलमान खान की फिल्‍मों को लेकर कॉमिटमेंट फाटक बन गईं।

जैसा कि हम जानते हैं कि सलमान खान एक बार जो कॉमिटमेंट कर लें, फिर तो अपने आप की भी नहीं सुनते। ऐसा कुछ नहीं, मगर, टीवी शो को जल्‍दबाजी में बनाना टीवी शो की क्‍वॉलिटी को ख़तरे में डाल सकता था।

इसलिए सलमान खान और टीवी शो निर्माताओं ने सोच समझकर यह फैसला किया है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की पुष्‍टि नहीं हो सकी।