Monday, March 23, 2026
Home Latest News चौंकानेवाला! कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो आॅफ एयर

चौंकानेवाला! कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो आॅफ एयर

0
219

मुम्बई। जी हां, स्टैंडअप कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता कपिल शर्मा का बेहद लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो, जो पिछले कुछ समय से अपनी लुप्त हो चुकी लोकप्रियता हासिल करने के लिए संघर्षरत था, फाइनली आॅफ एयर हो चुका है।

सोनी टेलीविजन और कपिल शर्मा के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कपिल शर्मा की तबीयत बेहतर न रहने के कारण इस कॉमेडी टीवी शो को कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। जैसे ही कपिल शर्मा की तबीयत बेहतरीन होगी, वैसे ही इस कॉमेडी टीवी शो को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।

क्‍या डूब जाएगा कपिल शर्मा की लोकप्रियता का सितारा? जानिये, ज्‍योतिष की नजर से

बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा ने भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी और बादशाहो फिल्म की स्टार कास्ट के साथ भी शूटिंग शेड्यूल को कैंसिल कर दिया था। इससे पहले भी कपिल शर्मा शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर चुके थे।

बता दें कि आॅस्ट्रेलिया टूर के दौरान हवाई जहाज में अपने सह कलाकारों के साथ हुए विवाद के बाद से कपिल शर्मा अपने टीवी शो द कपिल शर्मा शो को संभालने की निरंतर कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कपिल शर्मा का कोई भी प्रयास इसकी लोकप्रियता को बनाए रखने में सफल नहीं हुआ।

उधर, कपिल शर्मा के करीबियों का कहना है कि कपिल शर्मा अपनी सेहत के साथ अब कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए उन्होंने कुछ दिनों तक आराम करने का मन बनाया है क्योंकि कुछ समय बाद कपिल शर्मा को अपनी फिल्म फिरंगी के प्रचार के लिए भी भाग दौड़ करनी होगी।

कामना करते हैं कि कपिल शर्मा जल्द स्वस्थ हों और पहले जैसी ताजगी के साथ छोटे और बड़े पर्दे पर लौटें।