Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के सेट पर बेसुध हुईं स्‍नेहा...

शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के सेट पर बेसुध हुईं स्‍नेहा बाघ

0
412

मुम्‍बई। एक वीर की अरदास… वीरा  फेम अभिनेत्री स्‍नेहा बाघ मनोरंजन टीवी चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के सेट पर बेसुध हुईं।

सूत्रों के अनुसार धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गर्मी अपने चरम पर थी और अभिनेत्री स्‍नेहा बाघ ने काफी भारी पहनावा पहना हुआ था। तापमान बढ़ने के कारण अभिनेत्री को चक्‍कर आने शुरू हुए और सेट पर बेसुध हो गईं।

सेट पर मौजूद स्‍नेहा बाघ की टीम ने उनको तत्‍काल रूम में पहुंचाया और डॉक्‍टर को तुरंत कॉल करके बुलाया गया।

टेलीचक्‍कर  से बात करते हुए अभिनेत्री स्‍नेहा बाघ ने कहा, ‘मैं फूड पॉइजिनिंग से भी जूझ रही हूं और इसने मेरे शरीर को प्रभावित किया है। तरल पदार्थ मुझे स्‍वस्‍थ रखने में मदद कर रहे हैं।’

बता दें कि स्‍नेहा बाघ को धारावाहिक में लीड अदाकारा होने के कारण काफी लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ती है और उनके पहनावे का भार 20 किलोग्राम के आस पास है।