Monday, April 6, 2026
Home Latest News कपिल शर्मा की Ex Team के साथ अहमदाबाद में रंग जमाएंगे सुनील...

कपिल शर्मा की Ex Team के साथ अहमदाबाद में रंग जमाएंगे सुनील ग्रोवर

0
258

अहमदाबाद। जी हां, द कपिल शर्मा शो के डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर, जो कपिल शर्मा का शो छोड़ चुके हैं, अहमदाबाद में रंग जमाने आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा की पूर्व टीम के कई सदस्‍य भी होंगे, जिनमें चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा शामिल हैं।

इतना ही नहीं, इस लाइव शो में सुनील ग्रोवर के साथ बाबा की चौंकी फेम स्‍टैंडअप कॉमेडियन सांकेत भोंसले भी नजर आएंगे, जो द कपिल शर्मा शो पर भी नजर आ चुके हैं।

27 मई को TransStadia द्वारा द एरेना, अहमदाबाद में आयोजित किए जाने वाले द कॉमेडी फैमिली नामक इस शो में व्‍हाइट रिवर एंटरटेनमेंट सहयोगी निर्माता कंपनी है।

इससे पहले सुनील ग्रोवर गुजरात के वडोदरा में जबरदस्‍त लाइव शो कर चुके हैं। इस शो को लेकर भी सुनील ग्रोवर काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं।