Sunday, March 22, 2026
Home Latest News नामकरण अभिनेता कर्म राजपाल ने पहना सगाई का छल्ला, लंबे समय से...

नामकरण अभिनेता कर्म राजपाल ने पहना सगाई का छल्ला, लंबे समय से चल रही थी डेटिंग!

0
1309

मुम्बई। भले ही टेलीविजन हैंडसम एक्टर कर्म राजपाल इनदिनों धारावाहिक नामकरण में नील और अवनी के मधुर रिश्ते में कड़वाहट भर रहे हों। लेकिन, असल जीवन में कर्म राजपाल अपनी लव लाइफ को सेट करने में व्यस्त हैं।

जी हां, टेलीविजन अभिनेता कर्म राजपाल ने फिल्म जगत से संबंध रखने वाली शिवालिका ओबेरॉय के साथ सगाई कर ली है, जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में सहायक निर्देशक के तौर पर कार्यरत हैं।

बता दें कि अभिनेता कर्म राजपाल और शिवालिका ओबेरॉय दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इससे पहले अभिनेता कर्म राजपाल पंजाब की रहने वाली अपनी बचपन की दोस्त को डेट कर रहे थे।

हाल ही में अभिनेता कर्म राजपाल और शिवालिका ओबेरॉ गोवा ट्रिप पर गए हुए थे। इस दौरान दोनों ने सगाई कर ली।

अभिनेता कर्म राजपाल ने सगाई संबंधित जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘आज से एक वादा कि मेरा हाथ हमेशा उसके हाथों को थामे रखने के लिए, मेरा दिल हमेशा उसके रखने के लिए। उसने मुझसे पूछा, मैंने कहा, हां। हमेशा और हमेशा। शिवालिका कर्म।’

गौरतलब है कि कर्म राजपाल नामकरण से पहले मेरे अंगने में, क्या हुआ तेरा वादा और सुरवीन गुग्गल : टॉपर आॅफ द ईयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इनदिनों अभिनेता कर्म राजपाल धारावाहिक नामकरण में रागिनी पंडित के बेटे विद्युत की भूमिका निभा रहे हैं।