Thursday, March 26, 2026
Home Latest News टीवी पर दिखेगी बाबा रामदेव की जीवन कथा, इस सुपर स्‍टार ने...

टीवी पर दिखेगी बाबा रामदेव की जीवन कथा, इस सुपर स्‍टार ने उठाया जिम्‍मा

0
249

मुम्‍बई। हिंदी फिल्‍म जगत में बायोपिक का दौर चल रहा है। इस बहती गंगा में हर कोई हाथ धोने लगा हुआ है। ख़बर है कि बाबा रामदेव के जीवन पर भी टीवी सीरियल बनने जा रहा है।

मुम्‍बई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार योग गुरू बाबा रामदेव के जीवन पर एक टीवी सीरियल बनने जा रहा है। इस टीवी सीरियल का निर्माण बॉलीवुड सुपर स्‍टार अजय देवगन करेंगे। इसके लिए अजय देवगन के प्रोडक्‍शन हाउस ने निर्देशक अभिनव शुक्‍ला के साथ हाथ मिलाया है।

बादशाहो में दिखेगा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज का जुनूनी रोमांस

स्‍वामी बाबा रामदेव : द अनटोल्‍ड स्‍टोरी के शीर्षक तले बनने वाले इस टीवी सीरियल की कहानी बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्‍ण के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सीरियल की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है।

इस टीवी सीरियल में बाबा रामदेव के जीवन की अनकही बातों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए प्रोडक्‍शन हाउस की टीम ने रिसर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

Image Source/Baba Ramdev