Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News अब जेट एयरवेज पर भड़की इशिता उर्फ दिव्यंका त्रिपाठी क्योंकि…

अब जेट एयरवेज पर भड़की इशिता उर्फ दिव्यंका त्रिपाठी क्योंकि…

0
317

मुम्बई। गायक आदित्य नारायण और एयरलाइन्स कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ कि एक और सिने हस्ती व एयरलाइन्स के बीच कहा सुनी का मामला सामने आया है

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी के खिलखिलाते चेहरे पर उस समय शिकन आ गई, जब एक एयरलाइन्स के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनको अप्रिय अनुभव से गुजरना पड़ा।

टेलीविजन अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर जेट एयरवेज प्रशासन को खूब लड़ात लगाई। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति और टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया के साथ कोलकाता से मुम्बई का सफर तय किया।

जब दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया मुम्बई पहुंचे तो उनको पता चला कि उनके लगेज तो कोलकाता में ही रह गए हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर जेट एयरवेज को शिकायत करते हुए लिखा, ‘जेट एयरवेज, लापरवाही की हद तो देखो! आपके कर्मचारियों ने कोलकाता हवाई अड्डे पर हमारा सामान छोड़ दिया और सूचना देने या माफी मांगने के लिए कोई चिंतित नहीं दिखा।’

अदाकारा दिव्यंका ​​त्रिपाठी के अनुसार उनको कोलकाता में लगेज छूटने के बारे में उस समय पता चला, जब वह आधा घंटा मूर्खों की तरह इंतजार करने के बाद अपने लगेज की जानकारी लेने पहुंचे।