Friday, March 27, 2026
Home Latest News ब्लैकमेल ट्रेलर : इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म​...

ब्लैकमेल ट्रेलर : इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म​ का इशारा

0
285

मुम्बई। देली बेली से​ फिल्म निर्देशन में कदम रखने वाले अभिनय देव अपनी अगली फिल्म ब्लैकमेल के साथ 6 अप्रैल 2018 को बड़े पर्दे पर उतरेंगे।

फिल्म ब्लैकमेल का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हुआ। फिल्म ब्लैकमेल में लीड भूमिका इरफान खान, कीर्ति कुल्हारी, अरुणोदय सिंह और दिव्या दत्ता निभा रहे हैं।

ट्रेलर काफी रोचक है, जो शुरूआत से लेकर अंत तक रोचकता बनाए रखता है। अभिनय देव का प्रस्तुतिकरण ट्रेलर को बेहद शानदार बनाता है।

ब्लैकमेल का ट्रेलर देखने के बाद कह सकते हैं कि फोर्स 2 निर्देशक अभिनय देव कुछ नया लेकर आए हैं। इरफान खान की संवाद अदायगी और हावभाव ट्रेलर को जानदार बनाते हैं। इसके अलावा कीर्ति कुल्हारी और दिव्या ​दत्ता का अभिनय ट्रेलर को प्रभावशाली बनाता है।