Thursday, March 26, 2026
Home Latest News फन्ने खां का ट्रेलर — पहली ही नजर में दिल को छूता...

फन्ने खां का ट्रेलर — पहली ही नजर में दिल को छूता है

0
264

मुम्बई। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म फन्ने खां का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

मध्यवर्गीय परिवार की लड़की के सपने और उसके पिता के साहस की कहानी बयान करता फिल्म फन्ने खां का ट्रेलर शुरू से अंत तक बेहतरीन है।

ट्रेलर में पूरी फिल्म की कहानी कह दी गई है। किसी भी प्रकार का सस्पेंस रखने की कोशिश नहीं की गई। ट्रेलर संपादन इतना शानदार है कि इसके बावजूद भी इस छोटी सी झलक का विस्तार देखने की उत्सुकता पैदा होती है।

इसके अलावा अनिल कपूर, दिव्या दत्ता, राजकुमार राव का अभिनय और ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देखने लायक है।

3 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली फिल्म फन्ने खां का ट्रेलर एक बेहतरीन फिल्म का वादा करता है।

‘मैं मोहम्मद रफी तो नहीं बन सकता, लेकिन, तेरे को लता मंगेश्कर जरूर बनाउंगा’, ट्रेलर के अंत में आने वाला संवाद एक पिता के साहस और जिद्द को बयान करता है।

फिल्म के संपादनों पर दिल से काम किया गया है, जो ट्रेलर में शामिल हर संवाद को सुनकर लगता है।