Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News फिल्म परी का ​टीजर : रौंगटे खड़े करने वाले अवतार में दिखी...

फिल्म परी का ​टीजर : रौंगटे खड़े करने वाले अवतार में दिखी अनुष्का शर्मा

0
395

मुम्बई। होली के मौके पर अभिनेत्री ​अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म परी रिलीज होने जा रही है, जो केवल नाम से ही परी है। इस फिल्म की पहली झलक टीजर के रूप में सामने आ चुकी है।

फिल्म परी के पोस्टरों पर दयनीय और घायल दिखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टीजर में काफी डरावने और भयानक अवतार में नजर आ रही हैं।

फिल्म का शीर्षक भले ही परी हो। लेकिन, यह परी कथा नहीं है। दरअसल, फिल्म परी के टीजर में खून से लथपथ चेहरा, डरे हुए लोग, चीख पुकार और रौंगटे खड़ने करने वाले सीनों की भरमार है।

अनुष्का शर्मा का क्रोधित रूप एनएच 10 में दिखा था जबकि दिलकश भूत अवतार फिल्म फिलौरी में नजर आया था। यहां दोनों किरदारों का कुछ ऐसा मेल हुआ कि अनुष्का शर्मा का पूरा रूप रंग ही बदल गया।

टीजर काफी प्रभावशाली है। अनुष्का शर्मा का किरदार भी प्रभावित कर रहा है। उम्मीद है कि फिल्म परी को दर्शक पसंद करेंगे।

बता दें कि 2 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही फिल्म परी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लैट फिल्म्स की फिल्म है, जो कृअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनायी गई है।