Monday, March 23, 2026
Home Latest News कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज, यहां देखिये

कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज, यहां देखिये

0
247

मुम्बई। अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म किस किसको प्यार करूं से बातौर अभिनेता हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित और दूसरी फिल्म फिरंगी का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया।

राजीव ढींगरा निर्देशित फिल्म फिरंगी में कपिल शर्मा कॉमिक किरदार में नजर आएं। इसका अंदाजा ट्रेलर में कपिल शर्मा के कुछ सीनों से लगाया जा सकता है।

ट्रेलर की शुरूआत भाई बहन की वार्ता से होती है, जहां पर रात को नींद न आने की बात कहते हुए एक छोटी सी बच्ची कपिल शर्मा, जो मंगा है, को कहानी सुनाने के लिए कहती है। कपिल शर्मा कहानी कहने लगता है।

इस कहानी के अनुसार मंगा घरवालों की नजर में नकारा शख्स है, जिसको कुछ भी करना नहीं आता। लेकिन, उसकी टांग कमाल की है, जो लोगों की कमर में आने वाली दिक्कत को दूर करती है।

मंगे की इस अदा को देखकर अंग्रेज उसको अपनी सेना में भर्ती कर लेते हैं। लेकिन, इससे मंगे की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। मंगे की प्रेमिका भी उसको छोड़ देती है। और एक गोरी मैम की एंट्री होती है। इसके आगे की कहानी तो 24 नवंबर 2017 को पता चलेगी।

कपिल शर्मा का किरदार काफी मजेदार है। कपिल शर्मा की हकरतें चेहरे पर हंसी लाती है। ट्रेलन संपादन काफी समझदारी से किया गया है। ट्रेलर देखने से लगता है कि राजीव ढींगरा का निर्देशन काफी बढ़िया है।

फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा मोनिका गिल्ल, इशिता दत्ता, कुमुद मिश्रा, अंजन श्रीवास्तव जैसे कलाकार हैं।