Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News हिंदी Medium ट्रेलर- हिंदी Life और अंग्रेजी Wife का लाजवाब मेल

हिंदी Medium ट्रेलर- हिंदी Life और अंग्रेजी Wife का लाजवाब मेल

0
306

मुम्‍बई। फिल्‍मकार साकेत चौधरी निर्देशित फिल्‍म हिंदी Medium का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसमें इरफान खान व सबा कमर की युगलबंदी देखने लायक है।

लगभग 2.‍40 मिनट के इस ट्रेलर में इरफान खान और सबा कमर की कशमकश दिखाई गई है, जो वह अपनी बेटी को इंग्‍लिश स्‍कूल में दाखिला दिलाने के लिए करते हैं।

ट्रेलर में इरफान खान मुंहफट और अक्‍खड़ स्‍वभाव के दिखा गए हैं जबकि सबा कमर कोमल और रोमांटिक स्‍वभाव की हैं। ट्रेलर में कुछ सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे, विशेषकर डेंगू और स्‍वीमिंग पूल वाला सीन।

12 मई 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म हिंदी Medium पहली नजर में तो भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर जबरदस्‍त कटाक्ष करने वाली मालूम पड़ती है।