Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News इरफान खान और दुलकर सलमान की कारवां का ट्रेलर रिलीज!

इरफान खान और दुलकर सलमान की कारवां का ट्रेलर रिलीज!

0
239

मुम्बई। ​अभिनेता इरफान खान और दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म कारवां का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कारवां की कहानी अविनाश, शौकत और तन्या के इर्दगिर्द घूमती है, जो संयोगवश एक दूसरे से मिलते हैं।

आकर्ष खुराना निर्देशित फिल्म कारवां का ट्रेलर काफी बेहतरीन है। इरफान खान अपने परिचित अंदाजा में नजर आए।

दुलकर सलमान और​ मिथिला अपने किरदारों में सहज दिखे। ट्रेलर देखकर उम्मीद बंधती है कि 3 अगस्त 2018 को रिलीज होने जा रही कारवां दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।