Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News अक्टूबर का ट्रेलर रिलीज : पहली नजर में हुए प्यार की कहानी...

अक्टूबर का ट्रेलर रिलीज : पहली नजर में हुए प्यार की कहानी नहीं

0
222

मुम्बई। शूजित सरकार निर्देशित फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ और फिल्म अक्टूबर 13 अप्रैल 2017 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म अक्टूबर के ढाई मिनट लंबे ट्रेलर से एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि यह पहली नजर में होने वाले प्यार की कहानी नहीं।

फिल्म अक्टूबर से बनीता संधू बतौर अभिनेत्री फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं, जो काफी संवेदनशील किरदार में नजर आएंगी।

वरुण धवन भी एकदम अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी काफी भावनात्मक है। जूही चतुर्वेदी की लिखी फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर उम्मीद जगाता है। साथ ही, फिल्म के काफी ठंडे होने की आशंका भी पैदा करता है।

उम्मीद करते हैं कि शूजित सरकार और जूही चतुर्वेदी की युगलबंदी दर्शकों को निराश नहीं करेगी।