Monday, April 6, 2026
Home Latest News बेहतरीन फिल्‍म का वादा – सलमान खान की फिल्‍म ट्यूबलाइट का टीजर

बेहतरीन फिल्‍म का वादा – सलमान खान की फिल्‍म ट्यूबलाइट का टीजर

0
190

मुम्‍बई। अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्‍म ट्यूबलाइट का टीजर रिलीज हो चुका है और सलमान खान के प्रशंसकों के मन में खुशी की ट्यूबलाइट जल चुकी है क्‍योंकि फिल्‍मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्‍म ट्यूबलाइट का टीजर काफी आशाजनक है। हालांकि, फिल्‍म के ट्रेलर के लिए 20 दिन इंतजार करना होगा।

फिल्‍म ट्यूबलाइट का टीजर रेडियो पर प्रसारित होने वाली ख़बर से होता है, जहां बैकग्राउंड में रेडियो प्रस्‍तोता की आवाज और स्‍क्रीन पर युद्ध चल रहा है।

एक मिनट बाद टीजर में सलमान खान की एंट्री होती है। सलमान खान का व्‍यवहार और हाव भाव मंदबुद्धि बच्‍चे जैसे हैं। सलमान खान का आना प्रभाव छोड़ता है। सोहैल खान भी हल्‍की सी झलक में प्रभाव छोड़ते हैं।

सलमान खान के प्रशंसकों को यकीन जलाए रखना होगा कि ट्यूबलाइट बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर होगी क्‍योंकि सलमान खान काफी भावनात्‍मक किरदार में हैं और फिल्‍म परिवार में बैठकर देखने लायक भी लगती है।

ऐसे में सलमान खान की ट्यूबलाइट को बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ा उजाला करने से कोई नहीं रोक सकता।