Monday, March 23, 2026
Home Latest News नये प्रोमो ने खोले भेद, क्यों सत्ती पर सत्तो को मिला ए...

नये प्रोमो ने खोले भेद, क्यों सत्ती पर सत्तो को मिला ए प्रमाण पत्र

0
371

मुम्बई। 27 जुलाई 2018 को रिलीज होने जा रही गुजराती फिल्म सत्ती पर सत्तो का नया प्रोमो सामने आया है, जो फिल्म अभिनेत्री नेहा जोशी ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर शेयर किया है।

हाल ही में ट्रेलर रिलीज के मौके पर निर्माता निर्देशक शांतराम वर्मा ने फिल्म सत्ती पर सत्तो को ए प्रमाण पत्र मिलने की बात का खुलासा किया था। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर देखकर फिल्म को ए प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं लगती थी।

लेकिन, फिल्म के नये प्रोमो, जो नेहा जोशी की ओर से शेयर किए गए हैं, उनको देखकर लगता है कि इस फिल्म को असल में ही ए प्रमाण पत्र की जरूरत है।

नये प्रोमो दो अर्थे संवादों से भरे हुए हैं। यहां पर पटकथा और संवाद लेखक ने शब्दों के साथ बहुत खेलने की कोशिश की है।

फिल्म सत्ती पर सत्तो के नये प्रोमो को सत्ती पर सत्तो कह सकते हैं। निःसंदेह निर्माता निर्देशक का टार्गेट युवा पीढ़ी है, जो दो अर्थ वाले संवादों पर सिनेमा हाॅल में बैठकर तालियां और सीटियां बजाती है।

#SattiParSatto 27th July 2018

A post shared by Neha Joshi (@iamnehajoshii) on

यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि गुजराती युवा पीढ़ी को सत्ती पर सत्तो कितना लुभावती है। फिलहाल, नये प्रोमो देखकर लगता है कि निर्माता निर्देशक अपनी टार्गेट आॅडियंस तक पहुंचने के लिए कमर कस चुके हैं।