Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas जब कमल हासन ने बेटी अक्षरा को दिया Vin Diesel लुक

जब कमल हासन ने बेटी अक्षरा को दिया Vin Diesel लुक

0
555

हैदराबाद। अभिनेता कमल हासन फिल्‍मों में ही नहीं बल्‍कि अपने असल जीवन में भी प्रयोग या साहस करने से पीछे नहीं हटाते, इस बात का अंदाजा हाल ही में अक्षरा हासन के एक खुलासे से लगाया जा सकता है।

जी हां, सदमा अभिनेता कमल हासन ने अपनी छोटी बेटी को Vin Diesel बना दिया था। इस बात का खुलासा हाल ही में अक्षरा हासन ने किया।

क्‍या डिब्‍बा बंद हो जाएगी कमल हासन की शाबाश नायडू?

एक मीडिया साक्षात्‍कार के दौरान अक्षरा हासन, जो लाली की शादी में लड्डू दीवाना के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं, ने कहा, ‘मैं शुरू से ही छोटे बाल रखने की आदी हूं। मैंने एक बार अपने पिता से ऐसे ही कह दिया कि मुझे गंजा होना है। मेरे पिता मुझे बाथरूम में लेकर गए और मेरे सिर की शेविंग कर दी। उस समय मैं केवल सात साल की थी और यह बहुत अच्‍छा अनुभव था।’

दरअसल, इस मौके पर अभिनेत्री अक्षरा हासन से किसी फिल्‍म में गंजी महिला की भूमिका निभाने संबंधी सवाल किया गया था। अभिनेत्री ने सवाल के जवाब में कहा, ‘जरूर, क्‍यों नहीं, यदि किसी फिल्‍म की जरूरत हुई तो। हालांकि, ऐसी फिल्‍म अभी तक मुझे ऑफर नहीं हुई।’

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।