Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News अक्षय कुमार ने की बड़ी घोषणा, आप भी अजमा सकते हैं लक

अक्षय कुमार ने की बड़ी घोषणा, आप भी अजमा सकते हैं लक

0
240

मुम्‍बई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार छोटे पर्दे पर नया चैलेंज लेकर आ रहे हैं। यदि आप में भी ऐसा हुनर है, जैसा अक्षय कुमार तलाश रहे हैं, तो अधिक सोचिये मत, स्‍टैंडअप।

Airlift

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्‍या आपकी कॉमिक टाइमिंग परफेक्‍ट है? मुझे तलाश है आपके जैसे बेस्‍ट स्‍टैंडअप कॉमेडियन की।’

दरअसल, अक्षय कुमार स्‍टार प्‍लस पर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज लेकर आ रहे हैं। जल्‍द ही इस शो के लिए ऑडिशन्‍स शुरू होने वाले हैं।

हालांकि, पहले ख़बर थी कि अभिनेता अक्षय कुमार स्‍टार प्‍लस के एक अन्‍य कॉमेडी आधारित शो के साथ जुड़ने वाले हैं।