Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार का नया गेटअप आया सामने, फिल्‍म गोल्‍ड में कुछ ऐसे...

अक्षय कुमार का नया गेटअप आया सामने, फिल्‍म गोल्‍ड में कुछ ऐसे दिखेंगे

0
226

मुम्‍बई। बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्‍म गोल्‍ड की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्‍म गोल्‍ड की शूटिंग यूके में हो रही है।

Gold Movie, Excel Entertainment

जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार ने 1 जुलाई को फिल्‍म गोल्‍ड की शूटिंग शुरू की और इसके साथ ही, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया खाते पर एक तस्‍वीर शेयर की, जो फिल्‍म गोल्‍ड के गेटअप की है। इस तस्‍वीर में अक्षय कुमार काफी उदास अवस्‍था में चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फिल्‍म की शूटिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है जबकि अक्षय कुमार ने 1 जुलाई को शूटिंग शुरू की।

गौरतलब है कि हॉकी खेल आधारित इस बायोपिक का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। फिल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा सनी कौशल, अमित साध, कुणाल कपूर भी अहम किरदार में हैं।

More News