Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News हाउसफुल 3 निर्देशक फरहाद की अगली फिल्‍म में अक्षय कुमार!

हाउसफुल 3 निर्देशक फरहाद की अगली फिल्‍म में अक्षय कुमार!

0
419

मुम्‍बई। वैसे तो अक्षय कुमार के पास अगले एक साल तक समय नहीं है। लेकिन, अक्षय कुमार ऐसे एक्‍टर हैं, जो काम को समय पर खत्‍म करने में विश्‍वास करते हैं। यदि प्रोजेक्‍ट समय पर शुरू न हो तो उसको छोड़कर अगले प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू कर देते हैं।

Airlift Movie

ऐसे में अक्षय कुमार का किसी नये प्रोजेक्‍ट के साथ जुड़ना अचंभित नहीं करता। चर्चा है कि अक्षय कुमार हाउसफुल 3 निर्देशक फरहाद सामजी की अगली फिल्‍म में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ख़बरों के अनुसार पटकथा लेखक और निर्देशक फरहाद सामजी सोलो फिल्‍म निर्देशक के तौर पर पारी शुरू करना चाहते हैं। इस फिल्‍म के लिए फरहाद सामजी ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है।

बता दें कि फिल्‍म एंटरटेनमेंट और हाउसफुल 3 फरहाद सामजी ने अपने जोड़ीदार राशिद साजिद के साथ मिलकर डायरेक्‍ट की थी।

इस जोड़ी ने सिंघम, हाउसफुल 2, चैन्‍ने एक्‍सप्रेस, सिंघम 2 और गोलमाल सीरीज के लिए साथ में लेखन कार्य किया है।

सूत्रों का कहना है कि साजिद-फरहाद के नौ साल पुराना रिश्‍ते में मतभेदों की दरार पड़ चुकी है। इसलिए फरहाद अगली फिल्‍म अकेले निर्देशित करने के मूड में हैं।

More News