Wednesday, September 23, 2026
Home Latest News Confirmed! अक्षय कुमार की इस फिल्‍म से बॉलीवुड डेब्‍यु करेंगी मौनी रॉय

Confirmed! अक्षय कुमार की इस फिल्‍म से बॉलीवुड डेब्‍यु करेंगी मौनी रॉय

0
255

मुम्‍बई। जैसा कि हमने 23 मई 2017 की एक रिपोर्ट (अक्षय कुमार के साथ बिग स्‍क्रीन पर डेब्‍यु करेंगी मौनी रॉय!) में कहा था कि मौनी रॉय अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्‍यु करने जा रही हैं।

उस ख़बर पर पक्‍की मोहर लग चुकी है। जी हां, लोकप्रिय धारावाहिक नागिन अभिनेत्री मौनी रॉय अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म गोल्‍ड में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म गोल्‍ड के लिए मौनी रॉय ने बहुत पहले ऑडिशन दिया था। मौनी रॉय को ऑडिशन के लगभग 2 महीनों के बाद फिल्‍म गोल्‍ड में शामिल होने की सूचना मिली।

बता दें कि इससे पहले भी मौनी रॉय ने कई फिल्‍मों के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन, कोई भी ऑडिशन इस तरह सकारात्‍मक बिंदू पर खत्‍म नहीं हुआ।

मौनी रॉय के करीबी सूत्रों का कहना है कि मौनी रॉय फिल्‍म गोल्‍ड को लेकर काफी खुश हैं। जब उनको फिल्‍म गोल्‍ड में बातौर कलाकार शामिल होने की पुष्‍टि करता टेक्‍सट मिला था, उस समय उनकी खुशी और नर्वसनेस देखने लायक थी।

गौरतलब है कि रीमा कागती निर्देशित फिल्‍म गोल्‍ड की शूटिंग यूके में शुरू हो चुकी है और अक्षय कुमार भी कुछ दिन पहले ही शूटिंग में शामिल हुए। फिल्‍म गोल्‍ड की कहानी भारत को ओलंपिक खेलों में पहला गोल्‍ड दिलाने वाली हॉकी टीम के इर्द गिर्द घूमेगी।

More News