Monday, March 23, 2026
Home Latest News कृष्‍णा – सुदेश के नये शो पर दिखेगी फिल्‍म मुन्‍ना माइकल की...

कृष्‍णा – सुदेश के नये शो पर दिखेगी फिल्‍म मुन्‍ना माइकल की टीम

0
306

मुम्‍बई। जी हां, स्‍टैंडअप कॉमेडियन कृष्‍णा अभिषेक और सुदेश लहरी के नये कॉमेडी शो द ड्रामा कंपनी के पहले एपिसोड में फिल्‍म मुन्‍ना माइकल की स्‍टार कास्‍ट फिल्‍म का प्रचार करते हुए नजर आएगी।

PR

जानकारी के मुताबिक हाल ही में फिल्‍म मुन्‍ना माइकल की स्‍टार कास्‍ट टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, निधि अग्रवाल और निर्देशक सब्‍बीर खान द ड्रामा कंपनी कलाकारों के साथ एपिसोड की शूटिंग की। नये कॉमेडी शो द ड्रामा कंपनी का पहला एपिसोड 16 जुलाई 2017 को रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

इस टीवी में सुदेश लहरी द ड्रामा कंपनी के मालिक के रूप में नजर आएंगे। सुदेश लहरी द ड्रामा कंपनी के अलावा फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में भी काम करते हुए नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती, अली असगर, संकेत भोंसले, सुगंधा मिश्रा, रिधिमा पंडित भी इस टीवी शो का हिस्‍सा हैं।

21 जुलाई 2017 को रिलीज होने जारी फिल्‍म मुन्‍ना माइकल स्‍ट्रीट डांसर, नाच सीखने के शौकीन डॉन और डांस में कैरियर बनाने की उत्‍सुक लड़की के इर्दगिर्द त्रिकोणी प्रेमी कहानी है।

More News