Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News 28 जुलाई को रिलीज होगी काजोल की फिल्म वीआईपी ललकार, यहां देखिये...

28 जुलाई को रिलीज होगी काजोल की फिल्म वीआईपी ललकार, यहां देखिये ट्रेलर

0
370

मुम्बई। 28 जुलाई 2017 को बाॅक्स आॅफिस पर 3 नहीं बल्कि चार बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जी हां, 28 जुलाई को काजोल और धनुष अभिनीत फिल्म वीआईपी ललकार भी रिलीज होने जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को केवल अनीस बज्मी की मुबारकां, तिग्मांशु धुलिया की रागदेश और मधुर भंडारकर की इंदू सरकार ही रिलीज होने वाली थी।

हाल ही में वीआईपी ललकार का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया है। वीआईपी ललकार धनुष अभिनीत वीआईपी का सीक्वल है, जो बाॅक्स आॅफिस पर काफी पसंद की गई थी। हालांकि, पहले इस फिल्म को दक्षिण में रिलीज करने की योजना थी। लेकिन, अब इस फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया जाएगा।

फिल्म वीआईपी ललकार का ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म के संवादों पर अच्छा काम किया गया है। इस फिल्म में काजोल नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी, जो एक भवन निर्माण कंपनी की मालिक हैं। काजोल प्रभाव छोड़ती हैं और धनुष अपने एक्शन हीरो वाले किरदार में जंच रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन धनुष की साली और रजनीकांत की बेटी सौंदर्य रजनीकांत ने किया है और फिल्म का निर्माण धनुष के बैनर ने किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है।

फिल्म में धनुष और काजोल के अलावा अमला पाॅल अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को तमिल में Velaiilla Pattadhari 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा।

More News