Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जब सेना जवान ने वक्ष पर डाली गंदी नजर, तो गुस्से से...

जब सेना जवान ने वक्ष पर डाली गंदी नजर, तो गुस्से से तिलमिला उठीं विद्या बालन!

0
406

मुम्बई। पर्दे पर रोमांस और अंतरंग सीनों को बड़ी सहजता और जुनूनियत के साथ अदा करने वाली विद्या बालन असल जीवन में काफी अलग तरह की हैं।

पर्दे की विद्या बालन सेक्सी, चुलबुली और बिंदास ख्याल की है। लेकिन, असल जीवन की विद्या बालन काफी उग्र स्वभाव की हो जाती है, जब बात महिलाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की हो।

तुम्हारी सुलु के प्रचार में व्यस्त विद्या बालन ने नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘फिल्म जगत में मेरे साथ ऐसी वैसी हरकत करने की कोई हिम्मत नहीं करता। लेकिन, कॉलेज टाइम के दौरान छेड़छाड़ की घटनाओं का शिकार रही हूं।’

विद्या बालन आगे कहती हैं कि एक बार मैं अपनी सहेली के साथ वीटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। एक सेना जवान मेरे स्तनों को निरंतर घूमे जा रहा था। फिर उसने मुझे आंख मारी। उसके आंख मारने की देर थी कि मेरा पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बात जारी रखते हुए, ‘मैं उसकी तरफ तेज कदमों के साथ बढ़ी। मैंने उससे जाकर पूछा, आप मेरी तरफ ऐसे क्या घूर रहे हैं? आप ने मुझे देखकर आंख क्यों मारी? आप हमारे देश के जवान हैं। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है और आप मुझे आंख रहे हैं। ये क्या छिछोरापन है?’

विद्या बालन के अनुसार डांट फटकार खाने के बाद सेना जवान काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहा था और वह अपनी सहेली के साथ वहां से निकल गईं।

बता दें कि विद्या बालन अभिनीत फिल्म तुम्हारी सुलु 17 नवंबर 2017 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन ने रोमांटिक पत्नी और आरजे की भूमिका अदा की है।