Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas तमिल फिल्‍म से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे बाबा सहगल

तमिल फिल्‍म से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे बाबा सहगल

0
361

चेन्नई। फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन की आगामी द्विभाषी फिल्म ‘अच्छम येनबधू मदमैयदा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे गायक-रैपर बाबा सहगल अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

बाबा सहगल ने आईएएनएस से कहा, ‘मैंने इस परियोजना पर काम करने का आनंद लिया। मैं अधिक तमिल फिल्मों में काम करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे यह भाषा काफी पसंद है और यह उद्योग मेरे लिए अलग नहीं है, क्योंकि यहां मेरे कई दोस्त हैं।’

baba Sehgal

गायक रैपर बाबा सहगल ने कहा, ‘मैं नकारात्मक पुलिसकर्मी की भूमिका में हूं। मेरा किरदार अंतराल से पहले दिखाया जाएगा और इसके बाद अंत तक यह सुर्खियों में रहेगा। यह यार्थवादी भूमिका है। गौतम ने मेरी प्रस्तुति में सूक्ष्मता के कुछ स्तर बनाए रखे हैं।’

फिल्म ‘अच्छम येनबधू मदमैयदा’ में सिंबू मुख्य भूमिका में हैं। जबकि इसके तेलुगू संस्करण में नागा चैतन्य हीरो हैं। दोनों फिल्में 11 नवंबर को रिलीज होंगी।

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बाबा सहगल ने कहा, ‘मैंने तेलुगू फिल्म ‘कॉरियर बॉय कल्याण’ के लिए गीत की रिकॉडिंग की। यह गौतम द्वारा निर्मित थी। मुझे याद है कि मैंने उन्हें कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। उसी के आसपास मैंने ‘येनई अरिन्धाल’ देखी और उनके साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित था।’ -आईएएनएस