Wednesday, August 19, 2026
Home Gossip/News ऐसा क्‍या हुआ? जो ‘ए दिल…’ के खिलाफ खड़े हो गए पुलिस...

ऐसा क्‍या हुआ? जो ‘ए दिल…’ के खिलाफ खड़े हो गए पुलिस महानिदेशक

0
241

पणजी। फिल्‍मकार करण जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल का गोवा के पुलिस महानिदेशक मुक्तेश चंदर विरोध कर रहे हैं और साथ ही लोगों से फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के बहिष्कार की अपील की है। चलो बताते हैं कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ? जो ‘ए दिल है मुश्‍किल’ के खिलाफ खड़े हो गए गोवा के पुलिस महानिदेशक।

दरअसल, करण जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल में एक दृश्‍य है, जहां अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनेता रणबीर कपूर से कहती हैं, ‘मोहम्मद रफी, वो गाते नहीं, रोते थे।’

Ae Dil Hai Mushkil

इस संवाद को महान गायक का अपमान समझते हुए गोवा के पुलिस महानिदेशक मुक्तेश चंदर ने ट्विटर पर लोगों से करण जौहर की हालिया फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का बहिष्कार करने की अपील की है।

इससे पहले रफी के बेटे शाहिद भी इस फिल्म की आलोचना कर चुके हैं, क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म के एक संवाद में उनके पिता का अपमान किया गया है।

चंदर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं रफी साहब के संगीत से जुड़ा हूं और उनके गाए गीतों की धुन मैं मुरली से निकाला करता था। एक महान गायक के खिलाफ कोई भी बात मेरे जैसे लाखों प्रशंसकों के लिए गलत है।’

‘क्या हुआ तेरा वादा’, ‘बहारों फूल बरसाओ’, ‘लिखे जो खत तुझे’ और ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे हिट गीत दे चुके मोहम्मद रफी का निधन 1980 में हुआ था।

करण जौहर के पिता फिल्म-निर्माता यश जौहर के साथ रफी 1980 की फिल्म ‘दोस्ताना’ में ‘मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया’ और ‘सलामत रहे दोस्ताना’ जैसे खूबसूरत गीत दे चुके हैं। -आईएएनएस