Tuesday, September 15, 2026
Home Gossip/News संजय दत्‍त के साथ फिल्‍म काम करेंगे फिल्‍मकार अनुभव सिन्‍हा

संजय दत्‍त के साथ फिल्‍म काम करेंगे फिल्‍मकार अनुभव सिन्‍हा

0
237

मुंबई। फिल्मकार अनुभव सिन्हा फिर से अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके पहले वह संजय दत्त के साथ ‘दस’ और ‘तथास्तु’ बना चुके हैं।

सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘मैं संजय दत्त से मिला और हमने फिल्म के बारे में बात की। जब वह जेल से आए थे तब उन्होंने मुझे फोन भी किया था और फिल्म बनाने के बारे में बात की थी। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं।’

Anubhav Sinha

फिल्‍मकार अनुभव सिन्‍हा ने कहा, ‘मेरे पास एक कहानी है, जिसे मैं लिखने वाला हूं और इसे संजय दत्‍त के साथ बनाऊंगा।’

1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के लिए 42 महीने जेल की सजा काटने के बाद संजय दत्‍त 25 फरवरी को रिहा हुए। अभनेता को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गई थी।

Sanjay dutt Release from jail

संजय दत्‍त और शाह रुख खान के साथ काम कर चुके फिल्‍मकार सिन्‍हा ने कहा, ‘संजय और शाहरुख खान मेरे पसंदीदा अभिनेता और लोग हैं। जब भी मैं कोई कहानी लिखता हूं, मेरे दिमाग में संजय और शाहरुख ही होते हैं।’

अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म ‘तुम बिन 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म ‘तुम बिन’ की अगली कड़ी है। इसका निर्माण अनुभव सिन्हा और टी-सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। -आईएएनएस